Rajasthan: नए साल के मौके पर चल रही थी शराब पार्टी, अचानक सभी के सामने पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर दिया ऐसा, अन्य युवक के...

Hanuman | Friday, 03 Jan 2025 09:27:32 AM
Rajasthan: A liquor party was going on on the occasion of New Year, suddenly in front of everyone the husband did this to his own wife, another youth...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से अब हत्या का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में एक तो आपको भी विश्वास नहीं होगा। यहां बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र के धाकडख़ेड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में अपनी पत्नी और उसके साथ मौजूद एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि ये हत्या किस कारण से की गई है। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर अपनी ओर से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जा सकता है। खबरों के अनुसार, नए साल के मौके पर घर में शराब पार्टी चल रही थी। इसके यहां पर झगड़ा हो गया। देर रात झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां पर कमरे में महिला और युवक लहूलुहान हालत में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस दोनों को अंता अस्पताल में ले गई। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

महिला और युवक के शरीर पर मिले धारदार हथियार से चोटों के निशान 
पुलिस ने बताया कि मौके पर आरोपी के मकान के कमरे के 30 साल की महिला और कोटा निवासी 20 वर्षीय युवक लहूलुहान हालत में पड़े हुए थी। महिला और युवक के शरीर पर गंभीर धारदार हथियार से चोटों के निशान थे। पुलिस ने बताया कि महिला की तो मौत हो चुकी थी। हालांकि युवक की सांसें उस समय चल रही थी। बाद में युवक की भी अस्तपताल में मौत हो गई।  घटना के बाद से ही आरोपी हमलावर महिला का पति है फरार है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ घटना के समय कोटा निवासी अन्य तीन-चार युवक भी थे। यहां से शराब की बोतल भी मिली है। 

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.