Rajasthan Assembly Elections: सतीश पूनिया के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, पांच साल में इतनी बढ़ी

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 10:32:57 AM
Rajasthan Assembly Elections: Satish Poonia has assets worth so many crores, it has increased so much in five years

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा विधायक पूनिया ने इस दौरान शपथ पत्र पेश कर खुद से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया है। आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया के शपथ पत्र के अनुसार, पांच साल में उनकी पत्नी के साथ संपत्ति में 1.96 करोड़ का इजाफा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया की 2018 से 2023 के संपत्ति में 78 लाख और पत्नी की संपत्ति में 62 लाख का इजाफा हुआ है।

उनके पास बैंक, नकदी, जेवरात के 49.09 लाख और पत्नी के पास 67.32 लाख रुपए है। उनके पास अभी कुल संपत्ति 3.36 करोड़ और पत्नी मोहिनी के पास 1 करोड़ 59 लाख रुपए है। 2018 में भाजपा के दिगगज नेता सतीश पूनिया के पास 2.58 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

PC:   indianexpress



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.