Rajasthan Assembly Elections: चुनाव से ठीक पहले वसुंधरा राजे ने जनता से की ये अपील 

Samachar Jagat | Thursday, 23 Nov 2023 09:25:33 AM
Rajasthan Assembly Elections: Vasundhara Raje made this appeal to the public just before the elections

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा उम्मीदवारों समर्थन में लगातार जनसभाएं कर रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किए हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया कि सांभर में फुलेरा से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी एवं अनुभवी प्रत्याशी निर्मल कुमावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया तथा देवतुल्य जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की। फुलेरा की भी यही पुकार, राजस्थान मांगे भाजपा सरकार। मेरी आप सभी से अपील है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को और मजबूत करना है, 25 नवम्बर को ज्यादा से ज्यादा मतदान कर पुन: राजस्थान को भगवा रंगना है।  

अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी उम्मीदवार संजय शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यहां आशीर्वाद देने पधारे विशाल जनसमूह ने जिस स्नेह भाव से स्वागत-सत्कार किया उसके लिए सभी का कोटिश: धन्यवाद।

सादुलपुर की जनता के अनंत आशीर्वाद और प्यार ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपनी मुहर लगा दी है। राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सेवाभावी प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील की।

PC: twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.