Rajasthan: सीएम गहलोत का बड़ा बयान, जादू दिखाकर पैसा जुटाउंगा लेकिन जोधपुर की जनता को निराश नहीं होने दूंगा

Shivkishore | Monday, 05 Jun 2023 12:51:21 PM
Rajasthan: Big statement of CM Gehlot, will raise money by showing magic but will not let the people of Jodhpur disappointed

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। अब गिनती के पांच महीने है और उसके बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। लेकिन उसके पहले प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे है और लोगों से मुलाकात कर रहे है। ऐसे में वो अपने गृह क्षेत्र जोधपुर भी पहुंचे और लोगों से मिले।

यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को जोधपुर की जनता का प्रथम सेवक बताते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह जादू के करतब दिखाकर पैसा जुटाएंगे लेकिन जिले के लोगों को निराश नहीं होने देंगे। आपकों बता दें की कांग्रेस नेता गहलोत जोधपुर के ही रहने वाले है और पेशेवर जादूगरों के एक परिवार में ही उनका जन्म हुआ था।

आपको बता दें की गहलोत 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए नवनिर्मित सड़क ‘राव जोधा मार्ग’ के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई जोधपुर पर शोध करेगा तो वह उसके विकास के बारे में जानेगा और देखेगा कि जोधपुर पहले क्या था और अब क्या है।

pc- india tv hindi
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.