Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात, मिलेगा अब ये बड़ा लाभ

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2023 09:42:16 AM
Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot's big gift to the people of the state before the assembly elections, now they will get this big benefit

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने है और उसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की जनता को वो सब देना चाहते है जो अपने राज में दे सकते है। ऐसे में अशोक गहलोत ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है जो प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी फायदेमंद साबित होने वाली है। 

जी हां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वर्तमान में देय 500-750 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि अब न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगी।

ऐसे में जो भी इस पेंशन के पाने के हकदार है। उनके लिए ये बड़ी खुशी की खबर है। वृद्धावस्था, एकलनारी, विशेष योग्यजन, लघु- सीमांत कृषक पेंशन में पात्र आवेदकों को बढ़ी हुई पेंशन राशि मई माह से मिलेगी, जो कि 1 जून 2023 को देय होगी।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.