- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सचिवालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने सहायक शासन सचिव के 15 नए पद सृजित करने का ऐलान किया। इसके साथ ही पदोन्नति को लेकर बड़ा फैसला किया। सरकार ने अनुभव की शर्त में 2 वर्ष की छूट देने की घोषणा की है।
इस फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति के दायरे को बढ़ाते हुए अब पुत्रवधू को भी इसका लाभ देने का फैसला किया गया है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर विचार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।
शासन सचिवालय प्रांगण में राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अध्यक्षता करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
pc- etv bharat