Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत किसानों के लिए कर सकते है घोषणा, अधिकारियों को दिए निर्देश!

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2023 09:11:41 AM
Rajasthan: Chief Minister Gehlot can make announcement for farmers, instructions given to officials!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अभी लगातार बदल रहा है और इसके चलते बारिश और ओले गिर रहे है जिसके चलते फसले खराब हो रही है, फसलों के खराब होने से किसानों को बड़ी पेरशानी हो रही है। कई जगहों से किसानों के वीडियों भी सामने आए है जिसमें वो अपनी खराब फसलों को दिखाते नजर आ रहे है।

वहीं इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के शीघ्र आकलन कर विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए है। गिरदावरी के बाद किसानों को फसल खरों का मुआवजा सरकार की और से दिया जा सकता है।

इस समय कोटा, झालावाड़, टोंक, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एरिया में गेंहू, चना और सरसो की फसलों की कटाई चल रही है। आपकों बता दें की पिछले एक दो दिनों में इन जगहों पर एक इंच तक पानी बरसा है। वहीं कई जगहों पर ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.