Rajasthan: सीएम भजनलाल ने पूर्ववर्ती सरकार पर कसा तंज, कहा- हमने 2 वर्ष में ही…

Hanuman | Wednesday, 17 Dec 2025 08:14:24 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal took a dig at the previous government

जयपुर। हमारी डबल इंजन की सरकार में कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हमारी सरकार ने केवल 2 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्षों से ज्यादा काम किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंगलवार को बीकानेर के लूणकरणसर में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर एवं बीकानेर जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही है।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में 52 हजार हेक्टेयर भूमि को नहरी तंत्र से सिंचाई सुविधा दी जबकि हमने 2 वर्ष में ही करीब 85 हजार हेक्टेयर को सिंचाई सुविधा प्रदान कर दी है। इसी तरह पूर्ववर्ती सरकार में 5 सालों में 29 हजार फार्म पौंड निर्माण एवं 113 लाख मीटर तारबंदी हुई जबकि 2 वर्ष में ही हमारी सरकार 35 हजार से अधिक फार्म पौंड एवं 299 लाख मीटर तारबंदी के कार्य करवा चुकी है। हमने गौशालाओं को दो साल में 3 हजार 433 करोड़ रुपए की सहायता दी जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में 3 हजार 117 करोड़ रुपयए ही गोशालाओं को दिए।

हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार गरीब को गणेश मानकर सेवक के रूप में कार्य कर रही है। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट दिया और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ के माध्यम से विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता तक पहुंचा रही है। हमारी सरकार ने दो वर्षों में प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और चहुंमुखी विकास के लिए ऐसे अभूतपूर्व कदम उठाए हैं, जो ऐतिहासिक होने के साथ ही समृद्ध एवं विकसित राजस्थान की एक सशक्त बुनियाद भी हैं।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.