Rajasthan Elections 2023: चुनाव परिणामों से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, कई नेताओं पर गिरी गाज

Samachar Jagat | Monday, 27 Nov 2023 12:28:44 PM
Rajasthan Elections 2023: Big action by Congress before the election results, many leaders were blamed

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब सब की निगाहे 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी है। इधर चुनाव परिणामों से पहले कांग्रेस ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव में प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते 11 पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी ने ये एक्शन लिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए है। आदेश के मुताबिक भादरा में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर भादरा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेश्वरी गोस्वामी और शेरसिंह गोस्वामी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा की खिलाफत करने के आरोपों के चलते पीसीसी के विचार विभाग के पूर्व संयोजक वेदप्रकाश शर्मा, वार्ड 127 की पार्षद प्रत्याशी कविता छबलानी, वार्ड 130 की पार्षद राजुला सिंह, वार्ड 140 के पार्षद अभिषेक सैनी, वार्ड 135 के पार्षद राजेश कुमावत और वार्ड 134 के पार्षद करण शर्मा को भी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

pc- zee business

 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.