Weather update: राजस्थान में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, बढ़ सकती हैं ठंड

Samachar Jagat | Friday, 01 Mar 2024 08:17:53 AM
Weather update: Rain and hailstorm alert in Rajasthan today, strong winds will blow, cold may increase

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। जहां दो दिन पूर्व एक पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हुआ हैं तो वहीं आज से एक और नया विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। ऐेसे में एक के बाद एक आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में कई बदलाव हो रहे हैं। हालांकि अुब सुबह शाम की सर्दी बाकी रह गई और दिन में गर्मी लोगों को सताने लगी है। 

बीते दो दिन पहले ही एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था। इसके चलते राजस्थान के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई और ओलावृष्टि के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया था। वहीं अब 1 मार्च से एक्टिव  हो रहे  पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा। 

इस पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी दोनों भागों में ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने  इसके लिए दो दिन का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार 1 मार्च को प्रदेश के 26 जिलों में मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश होगी और तेज हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान में इसका ज्यादा असर जोधपुर और बीकानेर संभाग पर रहेगा।

pc- krishakjagat.org

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.