मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में बोल दी ऐसी बात कि हंसने लगे PM Modi

Hanuman | Wednesday, 18 Mar 2026 03:22:52 PM
Mallikarjun Kharge made a remark in the House that left PM Modi laughing

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज एचडी देवेगौड़ा, रामदास अठावले, प्रियंका चतुर्वेदी, तिरुचि शिवा, अमरेंद्र धारी सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी सहित 37 सेवानिवृत्त सांसदों के लिए विदाई भाषण के दौरान कहा कि कुछ सांसद फिर से सदन में लौट सकते हैं, जबकि कुछ सामाजिक जीवन में अपने अनुभव का उपयोग करेंगे। जो नेता अब वापस सदन में नहीं आएंगे, उनके लिए मैं कहूंगा कि राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, उनका योगदान हमेशा देश के लिए मूल्यवान रहेगा।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सदन में ऐसी बता बोल दी, जिसे सुनने के बाद पीएम मोदी के चहरे पर भी हंसी आ गई। कांग्रेस नेता खड़गे ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा के साथ अपने 54 साल से भी ज्यादा पुराने जुड़ाव को याद किया है। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर तंज कसा है। अपने भाषण के दौरान खड़गे ने इशारा किया कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने एक गठबंधन के साथ रिश्ते बनाए, लेकिन अंत में किसी और के साथ यानी पीएम मोदी के साथ जुड़ गए।

वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ

कांग्रेस की ओर से राज्य सांसद खड़गे ने इस दौरान कहा कि मैं देवेगौड़ा को 54 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं और मैंने उनके साथ काफी काम किया है। बाद में पता नहीं क्या हुआ। इस दौरान खड़गे ने बोल दिया कि वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ। ये बात सुनकर पीएम मोदी भी जोर-जोर से हंसने लगे। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता।

PC: loksatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.