Delhi: इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत

Hanuman | Wednesday, 18 Mar 2026 01:41:13 PM
Delhi: Fire breaks out in building; nine members of the same family die a tragic death

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में आज सुबह एक चार मंजिला इमारत में लगी आग के कारण 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

खबरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नीचे भूजल पर शॉट सर्किंट होने को आग लगने का कारण माना जा रहा है। नीचे की मंजिलों से ही आग ऊपर के मंजिलों में पहुंची। इसी कारण इमारत में रहा परिवार फंस गया। खबरों के अनुसार, भूजल पर परिवार की कॉस्मेटिक एवं कपड़ों की दुकानें हैं जबकि ऊपर की मंजिलों में परिवार रहता है।

बताया जा रहा है कि आग इमारत के एक हिस्से में लगी थी, जिसके बाद ये पूरी इमारत में फैल गई। परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद परिवार के लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

इंदौर में आग लगने से आठ लोगों की मौत
दूसरी ओर आज इंदौर में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसके कारण आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबरों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई।

PC: indiatv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.