Rajasthan: पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिंह की एक्सीडेंट में मौत, मानवेंद्र सिंह जसोल और बेटा गंभीर घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Jan 2024 10:18:50 AM
Rajasthan: Former minister Jaswant Singh's daughter-in-law Chitra Singh died in an accident, Manvendra Singh Jasol and son seriously injured.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की कार का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा भी था। बता दें की हाइसा इतना भयंकर था की मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अलवर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पुल के डिवाइडर से टकरा गई और वहीं चित्रा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। खुद पूर्व सांसद और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। बता दें की मानवेंद्र सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं।

पुलिस की माने तो मानवेंद्र सिंह की एसयूवी अलवर में नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकराकर पलट गई। वो दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अलवर में भर्ती करवाया गया। बेहतर इलाज के लिए   मानवेंद्र सिंह और बेट को गुड़गांव शिफ्ट किया गया है। 

pc- latestly.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.