Rajasthan: 'बचत राहत बढ़त' की थीम पर होगा गहलोत सरकार का बजट, शहर में लगे बड़े बड़े होर्डिंग्स

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Feb 2023 09:41:02 AM
Rajasthan: Gehlot government's budget will be on the theme of 'Bachat Rahat Badhat', big hoardings put up in the city

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस वर्ष चुनाव है और चुनावों से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश करेंगे। इस बार बजट 10 फरवरी को पेश किया जाएगा। लेकिन उससे पहले पहली बार ऐसा देखा जा रहा है की पूरे जयपुर में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगा दिए गए है। 

जिसमें गहलोत की फोटों है और उस पर लिखा है ‘बचत राहत बढ़त’ 10 फरवरी को आ रहा है राजस्थान बजट 2023। ऐसा पहली बार देखा गया है की बजट से पहले ये होर्डिंग्स लगे है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार के बजट में प्रदेश को बहुत कुछ देने वाले है। इन होर्डिंग्स के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है की इस बार का बजट ‘बचत राहत बढ़त’ की थीम पर होगा।

इस बार के बजट में सरकारी कर्मचारियों से लेकर युवाओं, किसानों, आम लोगों के साथ साथ व्यापारियों और इंडस्ट्रीज को भी गहलोत से बढ़ी उम्मीद है। साथ ही इस बार सरकार की और से नई जिलों की घोषणा भी की जा सकती है। साथ ही यह बजट युवाओं पर भी केंद्रित हो सकता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.