Rajasthan: प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए आई Good News, चुनावी साल में सीएम गहलोत ने दी बड़ी राहत

Shivkishore | Friday, 23 Jun 2023 08:46:05 AM
Rajasthan: Good news for all the women of the state, CM Gehlot gave a big relief in the election year

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की बजट घोषणाए धीरे धीरे धरातल पर उतरने लगी है, महिलाओं के लिए की गई की बड़ी घोषणाओं में एक घोषणा गुरूवार आधी रात से लागू हो गई है। जी हां अब राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं-लड़कियों को आधा किराया ही देना होगा। 

ओदश के अनुसार अब वोल्वो समेत सभी कैटेगरी की बसों के किराए में महिलाओं को 50 फीसदी छूट मिलेगी जो गुरुवार रात 12 बजे से शुरू हो गई है। ये छूट राजस्थान की सीमा तक ही दी जाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

आपको बता दें की अब तक केवल साधारण बसों में ही यह छूट मिल रही थी। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में महिलाओं-लड़कियों को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। 1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेज की बसों में 30 फीसदी छूट लागू हो गई थी। इसके बाद सीएम गहलोत ने 25 मई को जयपुर में सिंधी कैंप बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में महिलाओं को रोडवेज की सभी बसों में 50 फीसदी किराए में छूट देने की घोषणा की थी। 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.