Rajasthan: हैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट का उद्घाटन 12 सितम्बर को, सीएम देंगे कोटा को एक और बड़ी सौगात

Shivkishore | Saturday, 09 Sep 2023 08:55:28 AM
Rajasthan: Heritage Chambal Riverfront will be inaugurated on September 12, CM will give another big gift to Kota

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार कोटा शहर को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। बता दें की हैरिटेज चंबल रिवरफ्रंट का उद्घाटन 12 सितम्बर को होने जा रहा है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका उद्घाटन करेंगे। रिवरफ्रंट पर चंबल माता की विशालकाय प्रतिमा लगाई गई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चंबल रिवरफ्रंट का मुख्य आकर्षण चंबल माता की विशाल प्रतिमा है। यह वियतनाम के मार्बल के 15 सौ टुकड़ों से तैयार की गई है। करीब 242 फीट ऊंची चंबल माता की प्रतिमा के नीचे 5 हाथियों की प्रतिमाएं भी लगाई गई है। उद्घाटन के साथ ही चंबल माता की मूर्ति की हर शाम को पंडितों की टीम आरती करेगी। वहीं खास बात यह है की इस मूर्ति पर कलश भी लगाया गया है। यहां तक पानी पहुंचाने के लिए 75 एचपी के 4 हाई हैड पम्प लगाए गए हैं, जो कलश तक करीब डेढ़ फीट चौड़ी दो पाइप लाइनों से पानी पहुंचाएंगे। जहां से मूर्ति के कलश से चंबल नदी में पानी गिरेगा। 

वहीं चम्बल रिवर फ्रन्ट का लोकार्पण 12 सितम्बर को किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में लोकार्पण समारोह में कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा भी आ सकती है। इस समय प्रियंका सवाई माधोपुर के दौरे पर है और रविवार को वो टोंक जिले की निवाई विधानसभा सीट पर एक सभा को संबोधित करेेंगी। 

pc- bhaskar
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.