- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस (सुशासन दिवस) की तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज सीकर में कार्यकर्ताओं के साथ अहम चर्चा की। इस दौरान झाबर सिंह खर्रा ने विधायक निधि में भ्रष्टाचार मामले को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
विधायक निधि में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर यूडीएच मंत्री खर्रा ने अब बोल दिया कि एक विधायक का रिश्वत लेते पकड़ा जाना और तीन अन्य के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन सामने आना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि विधानसभा की एक विशेष कमेटी और मुख्यमंत्री के जरिए गठित अधिकारियों की हाई-लेवल कमेटी द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। खर्रा ने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधायक निधि से फंड स्वीकृत करवाने के लिए रिश्वत मांगने के स्टिंग में भाजपा के विधायक रेवंत राम डांगा, कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत फंसे हैं।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें