Rajasthan: गहलोत के इस खास समर्थक के लिए पायलट ने कर दिया मतदान से पहले ये बड़ा काम 

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Apr 2024 10:42:06 AM
Rajasthan: Pilot did this big work for this special supporter of Gehlot before voting

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले पहले चरण का प्रचार अभियान समाप्त होने से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस उम्मीदवारों का जमकर प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने अब लोसकभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत गुट के खात नेता माने जाने वाले पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचयरियास के लिए चुनाव प्रचार किया है। प्रताप सिंह खाचयरियास को कांग्रेस से जयपुर शहर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पालयट ने मंगलवार को जयपुर शहर के खो-नागोरियान क्षेत्र में प्रताप सिंह खाचयरियास के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि लोकसभा जयपुर शहर के खो-नागोरियान क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचयरियास के समर्थन में आयोजित हुई चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं सचिन पायलट ने दौसा से कांग्रेस उम्मीदवार मुरारीलाल मीणा के समर्थन में चाकसू में चुनावी सभी भी की।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.