- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में अब पंजीकृत गोशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में गोपालन और कृषि विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक पंजीकृत गोशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में पानी-चारा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की सघन ऑडिट करते हुए बेहतर प्रबंधन और संचालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि अधिकारी ‘आदर्श गोशालाएं’बनाने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करें। गोशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के क्रम में गौ-काष्ठ मशीनों का संचालन सहित नवीन तकनीकों का समावेश किया जाए। आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में गौ उत्पादों की महत्ता के बारे में गोशाला समितियों को जागरूक करें।
सीएम भजनलाल ने गोशालाओं के प्रबंधन और संचालन में संबंधित समिति की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा क समिति की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और आवश्यक सुधार के लिए प्रभावी योजना बनाई जाए। उन्होंने गोशालाओं के संचालन में भामाशाहों और आमजन के सहयोग को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापक स्तर पर गौ सेवा के कार्य हो सके।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस दौरान कहा कि पशुओं के उपचार के लिए टोल फ्री मोबाइल वेटनरी सेवा के संचालन में पारदर्शिता लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। सेवा से संबंधित वाहनों के रूट, उपलब्ध दवाओं की नियमित ऑडिट करते हुए पशुपालकों को वास्तविक लाभ सुनिश्चित करें।
रबी सीजन में यूरिया और डीएपी की समीक्षा की
वहीं सीएम भजनलाल ने कहा कि रबी सीजन में यूरिया और डीएपी की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिला कलक्टर्स कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों और ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिकता के साथ पूर्ण पारदर्शिता से डीएपी व यूरिया का वितरण सुनिश्चित करें।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें