- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन 28 जनवरी से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
लगभग एक महीने तक यह सत्र चलेगा विधानसभा का पंचम अधिवेशन
लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का वर्ष 2026—27 बजट भी प्रस्तुत होगा। वासुदेव देवनानी ने बताया कि लगभग एक महीने तक यह सत्र चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में राज्य सरकार द्वारा राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा।
सत्र में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे।
पंचम अधिवेशन से पूर्व बुलाई जाएगी विधान सभा में सर्वदलीय बैठक
वासुदेव देवनानी विधान सभा के पंचम अधिवेशन से पूर्व विधान सभा में सर्वदलीय बैठक भी बुलाएगे। राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की पहल की है। विधानसभा के इतिहास में यह महत्वपूर्ण नवाचार है। गौरलतब है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से जनता से बजट बनाने की तैयारियों के लिए सुझाव मांग रहे हैं। इसी के तहत जिलेवार तरीके से विधायकों और नेताओं के साथ बैठक का दौर भी जारी है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें