- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दी के कम होते प्रभाव के बीच एक बार फिर से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की ओर से अब आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, 17-20 फरवरी तक राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। बारिश होने के कारण यहां पर दिन और रात के तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है।
दूसरी ओर बाड़मेर में अभी से लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ हा है। यहां पर अभी से तापमान तीन डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
फतेहपुर में रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम 6.3 डिग्री तापमान
दूसरी और फतेहपुर में लोगों का अभी भी सर्दी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं संगरिया में शुक्रवार को तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सीकर में 6.7 डिग्री, करौली में 6.8 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री, लूणकरणसर में 8.1 डिग्री और माउंट आबू में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें