- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। आगामी दिनों मेें इसका कहर बढऩे वाला है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है।
राजधानी जयपुर में भी सोमवार को तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति कम हो गई है। इसी कारण अब आगामी दिनों में प्रदेश में गर्म हवाओं का प्रभाव और बढऩे वाला है। दोपहर के समय लोगों को तेज लू का कहर झेलना पड़ेगा। इस कारण दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से पहले लोगों को सावधानियां बरतनी होगी।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन-चार दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। ये तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 17.7 रिकॉर्ड हुआ है।
प्रमुख शहरों में इतना रहा है अधिकतम तापमान
राजधानी जयपुर में 41.4 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 41.8 डिग्री, अजमेर में 38.0 डिग्री, अलवर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 40.6 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, जोधपुर में 38.6 डिग्री, बीकानेर में 40.0 डिग्री, चूरू में 42.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 41.2 डिग्री और माउंट आबू में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें