- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में राजस्थान के मौसम में अभी ठंडक बनी हुई है। कई जिलों में हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इसी कारण लोगों को भीषण गर्मी से अभी राहत मिल रही है। आज भी लोगों को ये राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कल से प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। बीकानेर संभाग में 7 से 8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड हो सकता है। यहां कहीं-कहीं पर उष्ण लहर चलने की संभावना है।
जून में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार जून में लोगों ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस माह आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसी कारण लोगों को हीटवेव और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव कम होने से थोड़ा तापमान बढ़ेगा। तीसरे सप्ताह में मानसून पूर्व की बारिश होने की संभावना है। वहीं चौथे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक मानसूनी तंत्र सक्रिय होगा। इस दौरान राजस्थान में मानसून का प्रवेश हो सकता है।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें