- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब पंचायतीराज चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीख का ऐलान होने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतीराज चुनाव के लिए तैयारी पुख्ता की जा रही है।
आयोग की ओर से अब मतदान दल गठित करने के साथ ही वोटर्स की पहचान भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। खबरों के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के दौरान पर्दानशीन महिला मतदाताओं की भी पहचान सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। आयोग के आदेश के तहत पर्दानशीन महिला मतदाताओं की पहचान के लिए पीठासीन अधिकारी स्थानीय महिला कर्मचारी की सहायता ले सकते हैं।
आयोग ने मतदान दल गठित करने की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी दे दी है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया है। वहीं चीफ इलेक्शन ऑफिसर और सेक्रेटरी राजेश वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी कि मतदान के दौरान पर्दानशीन महिला मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत पोलिंग टीम मतदाता का पर्दा हटाकर वोटर की पहचान और पुष्टि के लिए स्थानीय महिला कर्मचारी की सहायता ले सकेगी।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें