लाडनूं में दुष्कर्म की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक और न मिटने वाला कलंक है: CP Joshi

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 11:58:56 AM
Rape incident in Ladnun is another indelible stain on the law and order situation of the state: CP Joshi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लाडनूं में नाबालिग बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

सीपी जोशी ने ट्वीट किया कि  लाडनूं में नाबालिग बच्ची को घर से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक और न मिटने वाला कलंक है। प्रदेश को यह कलंक देने वाली कांग्रेस सरकार समझ लें, राजस्थान की मातृशक्ति 25 नवंबर को स्वयं पर हुए हर अत्याचार का हिसाब लेगी और महिला विरोधी इस सरकार को सदैव के लिए सत्ता से विदा करेगी।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि तुष्टिकरण में अंधी हो चुकी कांग्रेस ने प्रदेश में हिंदू त्योहारों को सार्वजनिक मनाने और भगवा झंडों पर रोक लगाने का काम किया है। किसान, युवा, महिला विरोधी इस कांग्रेस सरकार को वोट की पेटी में दफन करने का दिन 25 नवंबर है। इस दिन कमल का बटन दबा कर सुशासन की सरकार लाएं। छोटी खाटू में आज डीडवाना भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा के समर्थन में रोड शो में भाग लिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ऑडिट,पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 

PC: twitter 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.