Sardarshahar: पति आए दिन अपनी पत्नी के साथ करता ऐसा, परेशान होकर महिला दूसरे व्यक्ति के साथ...

Hanuman | Thursday, 19 Dec 2024 01:25:47 PM
Sardarshahar: Husband does this to his wife everyday

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सरदारशहर से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां सरदारशहर उपखंड कार्यालय में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी खिलाफ उसके चारों बच्चों को बंधक बनाने का आरोप लगाकर शिकायत की है।

खबरों के अनुसार, यहां पर चार बच्चों की मां ने अपने शराबी पति की बेरुखी और मारपीट ने परेशान होकर चौंकाने वाला कदम उठाया है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपना दूसरा प्यार ढूंढ कर उसके साथ रहने लगी। 
खबरों के अनुसार, फतेहपुर की अलपसर गांव निवासी 30 वर्षीय कविता मीणा ने जानकारी दी कि करीब 17 साल पहले उसका विवाह फोगा निवासी रामनिवास मीणा के साथ हुआ था। इस समय उसकी उम्र केवल 12 साल की थी और रामनिवास 35 साल से ज्यादा उम्र का था। 

सोशल मीडिया के माध्यम से हो गया महिला को प्यार
कविता के बताया कि पति रामनिवास मीणा आए दिन शराब पीकर मेरे और बच्चों के साथ मारपीट करता था। पति ने घर छोडक़र जाने की धमकी दी थी। इसके बाद उसे डर था कि पति कभी भी घर से निकाल सकता है।  

महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से बीरमसर निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ उसकी बात हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। महिला ने बताया कि इसके बाद करीब 2 महीने पहले मैंने बच्चों के साथ घर छोड़ कर वह धर्मेंद्र के पास सीकर चली गई। इसके बाद दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप के कागज बनवा लिए। 

PC: m.punjab.punjabkesari

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.