हजारों साल पुरानी अरावली को बचाने के बजाय सरकार इसे खतरे की ओर धकेल रही: Sachin Pilot

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 03:16:45 PM
The government is pushing it towards danger instead of protecting the thousands of years old Aravalli range, : Sachin Pilot

जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अरावली पर्वतमाला में खनन को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अरावली पर्वत को खनन माफियाओं से बचाने के लिए एनएसयूआई की ओर से जालूपुरा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भजनलाल सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है।

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस दौरान कहा कि हजारों साल पुरानी अरावली को बचाने के बजाय सरकार इसे खतरे की ओर धकेल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आज भी अरावली में सैकड़ों जगह अवैध खनन जारी है। उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार से पूछा कि सरकार बताए कि यह खनन किसके दबाव से चल रहा है?

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस संबंध में आगे कहा कि इतनी चतुराई से इस मामले को कोर्ट से मनवाया गया है कि हम बैन लगा देंगे। इसे करने से काम नहीं चलता बल्कि अरावली का संरक्षण करना होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इन दिनों अरावली का मुद्दा उठाया है। इसी के तहत ये पैदल मार्च निकाला गया है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.