चुनावी रंजिश के चलते सरपंच ने की युवक की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 04:06:33 PM
The head of the electoral rivalry of the young man shot dead

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सरपंच चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में एक युवक की गांव के सरपंच ने अपने परिवार के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति होने के कारण सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिसबल तैनात किया गया है।

मेहगांव के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विमल जैन ने बताया कि ग्राम जीसकपुरा निवासी विश्वनाथ सिंह नरवरिया और मृतक मनमोहन सिंह नरवरिया कि पिता अशोक सिंह ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। बाद में दबाव के चलते अशोक सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

नामांकन वापस लेने के बाद अशोक सिंह ने विश्वनाथ सिंह का विरोध किया था, हालांकि विश्वनाथ चुनाव जीत गए थे। इसी चुनाव के बाद दोनों परिवारों में रंजिश थी। कल मनमोहन सिंह जब खेत पर काम कर रहा था तो सरपंच विश्वनाथ सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी सरपंच समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.