गिरनारजी गए पदयात्रियों का दल पहुंचा जूनागढ़

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 04:14:35 PM
The pedestrians team to Girnarji reaches Junagadh

कल करेंगे गिरनारजी पर्वत की वंदना

जयपुर । श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र संघी जी मंदिर सांगानेर से 31 अक्टूबर को गिरनारजी के लिए रवाना हुए पदयात्री आज मनीष चौधरी के नेतृत्व में जूनागढ़ पहुंचे।

जूनागढ़ पहुंचने पर सभी पदयात्रियों ने चौधरी के नेतृत्व में मंदिरों के दर्शन किए व ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। दोपहर 2 बजे जुलूस के रूप में जूनागढ़ से पदयात्रियों का दल गिरनारजी पहुंचेगा। 

इस ऐतिहासिक पदवंदना में शामिल होने के लिए 100 से अधिक लोग जूनागढ़ पहुंचे। 10 दिसंबर शनिवार को 58 पदयात्री गिरनार पर्वत की पदवंदना करेंगे। पदयात्री 14 दिसंबर को प्रात: जयपुर पहुंचेंगे। उक्त जानकारी पदयात्री मनोज ठोलिया ने समाचार जगत संवाददाता को दी।

पदयात्रियों का अभिनंदन 18 दिसंबर को:-
भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी राजस्थान की ओर से 18 दिसंबर को प्रात: 9.30 बजे महावीर स्कूल के वर्धमान सभागार में गिरनारजी की पदवंदना कर लौटे पदयात्रियों का सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.