भाजपा सरकार में प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है:  Dotasra

Hanuman | Saturday, 27 Dec 2025 12:42:17 PM
The state is being ruled by the mafia under the BJP government: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अरावली को लेकर एक बार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अरावली पर लगातार हो रहे हमले भाजपा की नीति, नीयत और शासन की सच्चाई को बेनकाब कर रहे हैं।

भाजपा सरकार में प्रदेश में माफियाओं का राज चल रहा है। वन विभाग के कर्मचारी, रेंजर स्तर के अधिकारियों के निलंबन से जुड़ी ये खबरें खुद अरावली में जारी अवैध खनन पर सरकारी संरक्षण को चीख-चीख कर बयां कर रही है।  राजस्थान की अरावली आज सिर्फ अवैध खनन का शिकार नहीं है, बल्कि भाजपा सरकार की संरक्षणहीन नीतियों की शिकार बनती जा रही है।

सरकार की खुली छूट और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी हैं। अरावली क्षेत्र में हुए ड्रोन सर्वे में लाखों टन पत्थर की लूट और हजारों हेक्टेयर भूमि का छलनी होना, भाजपा सरकार के “सुशासन” के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.