धर्म की रक्षा हेतु वीर बालकों का अद्वितीय शौर्य और त्याग सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा: Bhajanlal

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 01:23:51 PM
The unparalleled bravery and sacrifice of these courageous young boys in protecting their faith will forever inspire the nation: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर वीर साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

इस संबंध में सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि इस अवसर पर वीर साहिबजादों के बलिदान को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनों को संबोधित किया। धर्म की रक्षा हेतु वीर बालकों का अद्वितीय शौर्य और त्याग सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौन सहित पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

वहीं इससे पहले उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि धर्म की रक्षा हेतु सर्वस्व बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और देशप्रेम हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने की शक्ति प्रदान करता है। साहिबजादों का साहस और बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.