इस बार चुनाव में अशोक गहलोत का पूरा राजनीतिक कॅरियर है दांव पर: CP Joshi

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 11:31:39 AM
This time Ashok Gehlot's entire political career is at stake in the elections: CP Joshi

जयपुर। राजस्थान में अब 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख को बदल दिया है। चुनावों को लेकर नेताओं में जुबानी जंग छिड़ चुकी है।

इसी बीच राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम गहलोत पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।भाजपा सांसद सीपी जोशी ने इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नियमों के विरुद्ध दिल्ली में सरकारी गाड़ी में सरकारी अधिकारी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि सीएम अशोक गहलोत की केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा के उम्मीदवारों पर टिप्पणी चुनाव में उनके हार के भय को दिखा रही है। इस बार चुनाव में उनका पूरा राजनीतिक करियर दांव पर है।

PC: arlivenews



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.