Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा आज करने जा रहे हैं ऐसा

Hanuman | Monday, 09 Jun 2025 08:02:32 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma is going to do this today

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन करवाए जा रहे हैं। इसी के तहत आज पुष्कर और ब्यावर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। वह आज पुष्कर और ब्यावर के दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भजनलाल पुष्कर पहुंचेंगे, जहां मेला ग्राउंड में इस अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, ब्रह्मा मंदिर में दर्शन एवं एंट्री प्लाज पर वृक्षारोपण के पश्चात जलाभिषेक व पुष्कर सरोवर पूजन भी करेंगे। 

सीएम भजनलाल पुष्कर दौरे के बाद ब्यावर जिले के जवाजा पहुंचेंगे। जहां वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जवाजा तालाब पर जलाभिषेक, कलशयात्रा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ था अभियान
आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा के विजन से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत जल संचयन व संरक्षण को लेकर व्यापक कार्यक्रम एवं जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से लोगों को कई बड़ी सौगातें भी दी जाएंगी। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.