UP : रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग

Samachar Jagat | Friday, 26 May 2023 04:51:50 PM
UP: Fire broke out due to LPG cylinder explosion

नोएडा।जिले के थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 10 में शुक्रवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सेक्टर 10 में स्थित कृष्ण कुमार के घर में आज दोपहर को रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।दुबे ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Pc:TV9 Bharatvarsh



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.