- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक बार फिर से दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है।
खबरों के अनुसार, महिला ने इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म, छेडख़ानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र निवासी महिला के घर में 17 जनवरी 2024 को देवीदीन जबरन घुस गया। इसके बाद आरोपी ने अकेली देख महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से इस बात की जानकारी महिला ने किसी को भी नहीं दी।
आरोपी ने फिर से की महिला के साथ अश्लील हरकत
आरोपी ने इसके बाद 29 दिसंबर 2024 को फिर से महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर अपशब्द कहे। वहीं आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया था मामला
इस संबंध में पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने पर पीडि़ता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने इसी थानाक्षेत्र निवासी देवीदीन के खिलाफ रेप, छेडख़ानी, धमकाने, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें