Uttar Pradesh : यमुना विकास प्राधिकरण में नीलामी के माध्यम से औद्योगिक भूखंडों का आवंटन

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 10:31:22 AM
Uttar Pradesh : Allotment of industrial plots through auction in Yamuna Development Authority

नोएडा (उप्र) : यमुना विकास प्राधिकरण में पहली बार नीलामी के माध्यम से औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया गया है। इसमें छह भूखंडों के लिए 80 आवेदकों द्बारा बोली लगायी गयी।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने 23 मई को चार हजार वर्ग मीटर से बड़े छह भूखंडों की योजना निकाली थी। इस योजना में आठ जून तक आवेदन किए जाने थे। छह भूखंडों के लिए 93 आवेदन आए थे। इन आवेदनों की जांच की गयी। इसमें से 80 आवेदक नीलामी में भाग ले सके। उन्होंने बताया कि छह औद्योगिक भूखंडों की नीलामी से 97 प्रतिशत वृद्धि के रूप में 140.97 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.