Uttar Pradesh: प्रेमिका ने अपने ही घर में मां के सामने युवक के साथ कर दिया ऐसा, बाद में...

Hanuman | Tuesday, 07 Jan 2025 08:58:31 AM
Uttar Pradesh: Girlfriend did this to the young man in front of her mother in her own house, later...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से अब एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, यहां पर  शादी का दबाव बनाने पहुंचे युवक की प्रेमिका के घर में पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

हत्या के बाद शव जंगल में कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर प्रेमिका से कड़ी पूछताछ की। इसके बाद प्रेमिका के कबूलने पर शव पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस  प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार कर चुकी है। खबरों के अनुसार, पूछताछ में प्रेमिका ने पे्रमी महेंद्र की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात को स्वीकार किया। 

पुलिस ने बताया कि महेंद्र और शिखा के बीच प्रेम प्रसंग था। इसके बाद दोनों की शादी तय हो चुकी थी। महेंद्र के शराब पीने और झगड़ालू प्रवृत्ति का होने पर लडक़ी के परिजनों ने शादी तोड़ दी थी। हालांकि शादी टूटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी था।  

तीन जनवरी की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था महेंद्र
पुलिस ने बताया कि तीन जनवरी की रात महेंद्र प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां पर प्रेमिका ने अपनी मां नीलम, मौसी पूनम, मौसा संजय, पिता कमलेश के साथ मिलकर लाठी-डंडे से अपने प्रेमी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने युवकी का शव फेंक दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि युवक के शरीर पर करीब 25 से 30 चोटों के निशान थे। आरोपियों ने युवक के नाजुक अंग पर भी चोट पहुुंचाई। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.