Uttar Pradesh: पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर दिया ऐसा, पड़ोसियों ने...

Hanuman | Monday, 28 Oct 2024 09:21:02 AM
Uttar Pradesh: Husband did this to his own wife, neighbors...

इंंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से महिला की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकार आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद महिला की मौत का कारण बना। छोटी सी बात पर पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
खबरों के अनुसार, नकुल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर विवाद  शुरू हुआ था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि पति इबनेअली ने अपना आपा ही खो दिया।  उसने पत्नी शहनाज के सिर पर तवा मारकर उसकी हत्या कर दी।

सब्जी खत्म होने की बात पर पति इबनेअली को आया गुस्सा 
खबरों के अनुसार, दोनों के की सब्जी की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पत्नी शहनाज ने सब्जी खत्म होने की बात कही तो पति इबनेअली को गुस्सा आ गया। गुस्से में उसने रोटी सेकने के तवे से पत्नी के सिर पर लगातार प्रहार किए। 

पड़ोसियों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
दोनों का  शोर सुनकर पड़ोसियों मौके पर पहुंचे पड़ोसियों के कमरे में महिला का खून ही खून फैला देखकर होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर जल्द ही पुलिस की से अन्य खुलासे किए जा सकते हैं।

PC: abplive.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.