Uttarakhand: स्कूली बस दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2023 05:23:38 PM
Uttarakhand: School bus enters shop, major accident averted

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के चोरगलिया क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। एक स्कूली बस हादसे का शिकार हो गयी। जिससे कुछ बच्चे व कर्मचारी घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार चोरगलिया के एक पब्लिक स्कूल की बस आज सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त होकर एक दुकान में जा घुसी।बस में 20 बच्चे व कुछ कर्मचारी सवार थे।

इस हादसे में कुछ बच्चे व एक कर्मचारी घायल बताये जा रहे हैं। हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी होने से टल गयी। 

Pc:Pahad Varta (पहाड़ वार्ता)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.