Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, बारिश के आसार

Samachar Jagat | Friday, 27 Jan 2023 09:35:47 AM
Weather Update: Entry of Western Disturbance once again in North India, chances of rain

इंटरनेट डेस्क। मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हालात थोड़े सुधरे है लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन उत्तर भारत में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हुई है। इस एंट्री के बाद एक बार फिर से रेगिस्तानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बारिश के बाद ही एक बार फिर से सर्दी बढ़ सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब, हरियाणा, चंटीगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके साथ पहाड़ी क्षेत्र, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के संकेत दिए गए है। ऐसे में ये बारिश और बर्फबारी एक बार फिर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकती है। 

इधर दिल्ली नोएडा में बादल छाए रहेंगे। बात करले मध्य प्रदेश की तो यहां भी कई जिलों में बारिश के आसार है। राजस्थान में मौसम साफ है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन रात के मौसम में अभी ठंड ऐसे के एसे बरकरार है। जिससे लोगों को राहत नहीं मिली है। राजस्थान में 28 जनवरी को मावठ के आसार है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.