Weather Update: जम्मू-कश्मीर में वर्षा और हिमपात।

varsha | Wednesday, 19 Apr 2023 02:28:06 PM
Weather Update: Rain and snow in Jammu and Kashmir.

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर आज शाम को हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने के आसार हैं। इसके अलावा, 20-22 अप्रैल को यहां अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के अनुमान हैं और 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं।मौसम एजेंसी के अनुसार, कुपवाड़ा, बंदीपोरा, जोजिला और पीर पंजाल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से यहां का तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी।

मौसम विभाग ने श्रीनगर सहित पूरे कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को मध्यम से भारी बारिश या रूक रूक कर बारिश होने की आशंका जतायी है। इस बीच चांद के दिखने पर ईद-उल-फितर शुक्रवार या शनिवार को मनायी जा सकती है ऐसे मौसम की आशंका से ईद के रंग में भंग पड़ने की आशंका है।जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान 4-10 डिग्री सेल्सियस चले जाने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गर्म कपड़े पहने देखा गया। यहां का सामान्य तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम है।


मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में श्रीनगर में 15.9 मिमी, काजीगुंड में 30.0 मिमी, पहलगाम में 41.0 मिमी, कुपवाड़ा में 26.9 मिमी, कोकरनाग में 25 मिमी और गुलमर्ग में 49.6 मिमी, उधमपुर में 15.8मिमी, जम्मू में 17.1 मिमी, कटरा में 22.2 मिमी और कठुआ में 3.4 मिमी तक वर्षा हुई।श्रीनगर में पिछली रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था जबकि आज 10.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो प्रदेश के लिए इस मौसम का सामान्य़ से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। श्रीनगर में बुधवार को अधिकांश तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि मंगलवार को 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा, काजीगुंड का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।


मौसम अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक स्थल पहलगाम का पिछली रात का तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कोकरनाग में 6.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे और कुपवाड़ा में 6.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो बुधवार को स्की रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.