Weather update: राजस्थान में भी दिखा तूफान 'मोका' का असर, आंधी बारिश का दौर जारी, आज भी बदल सकता है मौसम

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2023 07:45:00 AM
Weather update: The effect of storm Moka was also seen in Rajasthan, the rains continue, the weather can change even today

इंटरनेट डेस्क। मौसम इस बार क्या गुल खिलाएगा किसी को समझ नहीं आ रहा है। दो दिन गर्मी और चार दिन आंधी बारिश का खेल चल रहा है। इस बार मार्च के महीने से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। जिसके कारण इस बार लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है।

वहीं चक्रवाती तूफान मोका का असर राजस्थान के भी कई जिलों में देखने को मिला है। शनिवार शाम को ही मौसम बदलेना लगा और आंधी का दौर शुरू हो गया जो रविवार को पूरे दिन ऐसा ही रहा। दिनभर बादल छाए रहे और बीच बीच में बूंदाबादी का दौर चलता रहा। वहीं शाम होते होते जयपुर में अच्छी बारिश हुई।

जिसके कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट में आ गई है। वहीं आज का मौसम भी ऐसा ही बना रह सकता है। शाम तक एक बार फिर से आंधी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि मौसम बदलेने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। 

pc- mp breking
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.