बड़े पर्दे पर रणबीर और रणवीर संग जल्द नजर आएंगी आलिया भट्ट 

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2017 09:31:06 AM
Alia Bhatt will be seen soon with Ranbir and Ranvir on Big Screen

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। आलिया की इस वर्ष ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ प्रदर्शित हुई है। फिल्म की सफलता के बाद आलिया के पास दो आकर्षक प्रोजेक्ट्स है और जल्द ही वह इनकी शूटिंग भी शुरू करने वाली है। आलिया रणवीर के साथ ‘गुल्ली ब्वॉय’ और रणबीर कपूर के साथ ‘ड्रैगन’ में नजर आने वाली है।

गीतों के राजकुमार थे 'गोपाल सिंह नेपाली'

आलिया से जब रणबीर और रणवीर के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने इन दोनों के साथ ही ज्यादा काम नहीं किया है, लेकिन रणवीर सेट पर बहुत ऊर्जावान होते हैं, इसलिए इनके साथ काम करने का अनुभव कुछ अलग होगा।

हम ठप्पा नहीं, दिलों में राष्ट्रवाद रखते हैं: अनुपम खेर 

'ड्रैगन' में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं अपने पक्के मित्र अयान के साथ काम कर रही हूं। रणबीर इनके भी अच्छे दोस्त हैं। मैं देखना चाहती हूं कि रणबीर कैसे इतने अच्छा काम करते हैं। बस यही मेरी तैयारी होगी। इसके अलावा अयान भी मार्गदर्शन करेंगे ही।

27 साल बाद मंच पर आईं चित्रा सिंह लेकिन गा न सकीं

'संजू बाबा' फिर एक बार खा सकते है जेल की हवा, मुंबई अदालत ने जारी किया गैर जमानती वॉरंट

तीन सुपरस्टारों के साथ ‘महाभारत’ बनाएंगे राजामौली



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.