Bollywood News : अर्जुन कपूर ने शेयर की बॉडी ट्रांसफॉर्फेशन की तस्वीर

Samachar Jagat | Tuesday, 10 May 2022 02:05:48 PM
Bollywood News :  Arjun Kapoor shares picture of body transformation

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर बॉडी ट्रांसफॉर्फेशन की तस्वीर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे पूरा करने में उन्हें 15 महीने लग गए। अर्जुन कपूर ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसे पोस्ट करते हुए अर्जुन ने वेट लॉस और प्राउड फील करने जैसी बातें कही हैं। अर्जुन ने बताया है कि इस ट्रांसफॉर्मेशन में में उन्हें 15 महीने लग गए।


अर्जुन कपूर ने अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए कहा है, '' ’वर्कइनप्रोग्रेस जिसे अब 15 महीने होने को हैं। मुझे काफी क्यूट लग रहा है और यकीनन मैं इसे बाद में डिलीट नहीं करने वाला क्योंकि मुझे अपनी इस जर्नी पर काफी गर्व है। फरवरी 2021 से मई 2022, यह काफी मुश्किल भरा रहा और मुझे खुशी इस बात की है कि मैं ट्रैक पर रहा। य़ह मानता हूं कि कोर्स पर टिके रहना बहुत ही मुश्किल भरा था।’’

 रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, मनीष मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, मृणाल ठाकुर, कृति सनोन, दीया मिर्जा और वरुण धवन सहित सेलेब्स ने अर्जुन कपूर  की तारीफ की   है। रणवीर सिंह ने लिखा, "हाय गरमी।" कृति सेनन ने कहा, ''सुपरबीबी!!'' परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “अच्छा किया बाबा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.