Bollywood News : 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी जाह्नवी कपूर की गुड लक जेरी

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 01:34:21 PM
Bollywood News :  Jhanvi Kapoor's Good Luck Jerry to stream on Disney Plus Hotstar on July 29

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जेरी 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म गुड लक जेरी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है।डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसका एलान कर दिया। जाह्नवी ने इसकी जानकारी फिल्म के दो पोस्टर शेयर करके दी है। जाह्नवी ने अपने फैंस से फिल्म के लिए गुड लक मांगा है।

जाह्नवी कपूर ने लिखा, ''निकल पड़ी हूं मैं एक नये एडवेंचर पर, गुड लक नहीं बोलेंगे?गुड लक जेरी 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स के तहत रिलीज की जा रही है। सिद्धार्थ सेन निर्देशित गुड लक जेरी थ्रिलर फिल्म है। आनंद एल राय इसके सह-निर्माता हैं। जाह्नवी ने इस फिल्म की शूटिग मार्च में पूरी की थी। फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 2०18 में प्रदर्शित तमिल फिल्म कोलामावू कोकिला का रीमेक है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.