Bollywood News : देखिए वो सितारे जिन्होंने अपने किसिंग मूमेंट अपने फैंस के साथ किए शेयर

Samachar Jagat | Friday, 01 Jul 2022 11:51:14 AM
Bollywood News : See those stars who shared their kissing moments with their fans

स्टार्स अपनी बहुत सारी फोटो अपने फैंस के साथ शेयर करते है पर शाहिद कपूर,मीरा राजपूत ,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर , रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण और बहुत सारे ऐसे सितारे है जिन्होंने अपनी किसिंग फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की है। 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत हमेशा सभी के लिए कुछ रेलशन शिप गोल्स सेट करने में सबसे आगे रहे हैं। हाल ही में, शाहिद कपूर की बहन की शादी में उन्हें एक किस  का वीडियो  शेयर करते हुए  सभी को हैरान कर दिया। यह फोटो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके सभी फैंस इन दोनो की तारीफ कर रहे है । तो आइए देखते है कौन -कौन सितारे है जिन्होने अपने किस की फोटो या वीडियो शेयर की है। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
शादी के जश्न के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के किस की फोटो  ने लाखों दिलों को पिघला दिया था। वे बहुत प्यारे लग रहे थे। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली परफेक्ट सेलिब्रिटी कपल हैं और उनका प्यार दिखाने का तरीका भी एकदम परफेक्ट है। दोनों ने किस की फोटो फैंस के साथ शेयर की थी। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
जल्द ही माता-पिता बनने वाले  सोनम कपूर और आनंद आहूजा अक्सर पीडीए में शामिल होते हैं। किस करते हुए उनकी ये फोटो  न्यू ईयर सेलिब्रेशन की है। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने छुट्टियों के दौरान बीच  पर एक किस की फोटो शेयर की थी उन्होंने इसको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर  किया था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.