Bollywood News : अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का गाना'मचा-मचा रे’रिलीज

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 10:51:43 AM
Bollywood News : Song 'Macha Macha Re' from Abhishek Bachchan's film Dasvi

मुंबई |  बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे’रिलीज कर दिया गया है। फिल्म दसवीं का पहला गाना'मचा-मचा रे’रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिषेक का देसी स्वैग देखने को मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन गंगा राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं।'मचा-मचा रे’को सिगर मीका सिह, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है।

गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने मिलकर कम्पोज किया है और इस गाने के बोल अमिताभ भर्ष्टाचार  ने लिखे हैं। गौरतलब है कि फिल्म दसवीं एक अनपढ भ्रष्ट और आडंबरपूर्ण नेता की कहानी बताती है जो जेल में फंसने के बाद एजुकेशन के महत्व के बारे में समझ पाता है। अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में निमृत कौर और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं।

निमृत कौर जहां फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं, वही यामी गौतम पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
तुषार जलोटा द्बारा निर्देशित यह फिल्म जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 07 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.