Bollywood: अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा शाहिद कपूर का अभिनय

Hanuman | Monday, 15 Sep 2025 03:09:28 PM
Bollywood: Now you will get to see Shahid Kapoor's acting in this film

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अभिनेता शाहिद कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। दर्शकों को उनकी फिल्म् का इंतजार रहता है। अब ये स्टार अभिनेता फिल्म ओ रोमियो में अपने अभिनय का जलवा दिखाता नजर आएगा। इस फिल्म  का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। निर्देशक विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ओ रोमियो का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ओ रोमियो का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर फिल्म ओ रोमियो के पोस्टर में शाहिद हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसमें शाहिद कपूर के साथ ही तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर का भी अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। यह फिल्म शाहिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है। इससे पहले उसकी कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्में आ चुकी हैं।

PC: moneycontrol 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.