अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा Sanjay Dutt का अभिनय, 8 मई को होगी रिलीज

Hanuman | Wednesday, 15 Apr 2026 01:24:30 PM
Sanjay Dutt's acting will now be seen in this film; it is set to release on May 8.

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का अब फिल्म 'आखिरी सवाल' में अभिनय देखने को मिलेगा। ये फिल्म 08 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  टीजर ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और गहरा कर देता है।

इसकी शुरुआत एक ऐसे सवाल से होती है जिसे पूछने की हिम्मत कम ही लोगों ने दिखाई है। साल 1934 में जबआरएसएस के फाउंडर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और महात्मा गांधी के बीच वह ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी, तो असल में उनके बीच क्या बात हुई थी?

टीजर में उनकी बातचीत और मुलाकात की एक बहुत ही दमदार झलक दिखाई गई है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने संभाली है। निखिल आनंद और संजय दत्त ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इसमें नमाशी चक्रवर्ती ने विक्की नाम के युवा विद्वान का रोल निभाया है। वहीं उनके गुर प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त ने अदा किया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.