Bollywood: संसद तक पहुंची थी इस डबल मीनिंग गाने की गूंज, 32 संगठनों ने जताई थी आपत्ति, एक सप्ताह में ही बिक गए थे एक करोड़ कैसेट, जानें क्या था मामला

Hanuman | Friday, 15 Nov 2024 03:23:14 PM
Bollywood: The echo of this double meaning song reached the Parliament

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की फिल्म खलनायक को बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता मिली थी। साल 1993 में आई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मच गया। इस फिल्म का एक गाना तो उस समय खूब चर्चा में रहा था।

खलनायक फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे’ खूब चर्चाओं में रहा था। इस गाने पर विवाद भी हुआ था। विवाद भी ऐसा हुआ था, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरान होगी इस गाने को डबल मीनिंग मानते हुए लगभग 32 संगठनों ने आपत्ति जताई थी। 

बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माए इस गाने को विवाद के कारण भी खूब लोकप्रियता मिली थी। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि गाने के म्यूजिक एल्बम को केवल एक सप्ताह में एक करोड़ कैसेट बेचने में सफलता मिली थी, जो उस समय का एक बड़ा रिकॉर्ड था,। इस सुपरहिट गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था। ये गाने का मामला देश की संसद तक पहुंचा दिया गया था। 

PC: youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.